Haryana News: सैनिक स्कूल दाखिले को लेकर आया अपडेट

On: January 16, 2025 2:57 PM
Follow Us:

Haryana News:  रेवाड़ी जिला के गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा छठी व नौंवी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट पर 23 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है तथा 26 से 28 जनवरी तक आवेदन फार्म में जेंडर, जन्म तिथि, कैटेगिरी, माध्यम, पिता का नाम, माता का नाम आदि विवरण में सुधार किया जा सकता है।

कक्षा छठी के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर आधारित 300 अंकों की परीक्षा तथा कक्षा 9वीं की परीक्षा में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और बुद्धिमत्ता पर आधारित 400 अंकों की परीक्षा होगी।

 

sainik school rewri 2

उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश परीक्षा की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है जो मुख्य रूप से हरियाणा के लोगों को समर्पित है। इसमें 67 प्रतिशत सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीट भारत के अन्य राज्यों के लिए है।

इस स्कूल का प्राथमिक उद्देश्य कैडेट को हमारे देश के सशस्त्र बलों में अधिकारियों के रूप में एक शानदार करियर के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 75 सीटें व कक्षा नौवी में प्रवेश के लिए 25 सीटें उपलब्ध हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now