Haryana News: अस्पताल में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भेंट किए चिकित्सा उपकरण

On: February 7, 2026 8:12 PM
Follow Us:
Haryana News: अस्पताल में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भेंट किए चिकित्सा उपकरण

Haryana News: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत यह उपकरण भेंट किया।

विधायक ने किया उद्धाटन: इस दौरान विधायक निखिल मदान, कृष्णा गहलावत व सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना ने तैयार किए गए अल्ट्रासाउंड केंद्र का भी उद्घाटन किया। विधायक ने बताया कि बैंक की ओर से अस्पताल को एलईडी फोटोथैरेपी मशीन, एबीजी मशीन, हाई-फ्लो नेजल कैन्युला और डिफिब्रिलेटर मशीन प्रदान की गईं।Haryana News
विज्ञापन

इन उपकरणों से आपातकालीन एवं गंभीर रोगियों के साथ-साथ नवजात बच्चों के इलाज में भी सुविधा मिलेगी जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव व डॉ. नितिन फलस्वाल भी मौजूद रहे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now