back to top
Home Haryana News Haryana News: इन कर्मचारियों की लगी लॉटरी, राज्य सरकार ने दिया बड़ा...

Haryana News: इन कर्मचारियों की लगी लॉटरी, राज्य सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

इन कर्मचारियों की लगी लॉटरी
इन कर्मचारियों की लगी लॉटरी

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत काम करने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों कच्चे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। राज्य सरकार के द्वारा अब इन कर्मचारियों को भी सर्विस बाय लॉज के दायरे में लाने का फैसला किया गया है। हालांकि अभी तक सरकार ने स्थिति को ज्यादा स्पष्ट नहीं किया है लेकिन सरकार ने संकेत दे दिया है कि इन कर्मचारियों को भी ‘ सर्विस बाय लॉज ‘ की सुविधा दी जाएगी। सरकार के इस बड़े फैसले से NHM कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद मिला तोहफा (Haryana News)

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश 17 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। कोर्ट ने कर्मचारियों के दलील को सुनते हुए उन्हें सेवा अधिनियम का लाभ देने की बात कही थी और पहले इसे केवल याचिकाकर्ताओ तक सीमित रखने की चर्चा थी। लेकिन अब इसे  NHM कर्मचारियों के लिए लागू करने का फैसला भी लिया गया है।

 लंबे समय से मांग कर रहे थे कर्मचारी 

कर्मचारियों के द्वारा लंबे समय से इस सुविधा की मांग की जा रही थी। NHM कर्मचारियों का कहना था कि जब उनसे काम बाकी कर्मचारियों के जैसा लिया जा रहा है तो उन्हें सुविधा भी बाकी कर्मचारियों की जैसी मिलनी चाहिए।

 लंबे संघर्ष के बाद मिली जीत

लंबे समय से कर्मचारी इसके लिए संघर्ष कर रहे थे और अब कर्मचारियों को लंबे संघर्ष के बाद जीत मिल चुकी है। सरकार के इस फैसले ने कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया है। भले ही सरकार ने अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा हो लेकिन सरकार के संकेत के बाद कर्मचारियों के लिए भी अब  सर्विस बाय लॉज का रास्ता साफ हो गया है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।