Haryana News: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में चोरियों की वारदात नहीं थम रही है। सर्द आते ही चोरी की वारदतो बढती जा रही है। पिछले छह दिन में दो दर्जन से ज्यादा चोरी हो चुकी है। एक बार फिर चोर बुधवार रात को नीलगिरी कॉलोनी से आठ ट्रैक्टर व दो जेसीबी से 10 बैटरी चोरी कर ले गए ।जब सुबह ट्रैक्टर मालिक प्लाट पर आया तो उसकी नींद उड़ गई ।
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के वार्ड 16 की नीलगिरी कॉलोनी के सोनू पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि उसने नीलगिरी कॉलोनी में उसके मकान के पास एक प्लाट में 8 ट्रैक्टर व 3 जेसीबी खड़ी की हुई थी। सुबह जब वह वहां पर पहुंचा तो ट्रैक्टर व जेसीबी से 10 बैटरी गायब मिली। Haryana News
पुलिस को दी सूचना’ सोनू ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सभी वाहनों से बैटरी गायब है। पुलिस ने चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana News

















