Haryana News: रेवाड़ी में सडकों पर उतरे टीचर, जानिए क्या विरोध

On: August 18, 2025 9:02 AM
Follow Us:
Haryana News: Teachers took to the streets in Rewari, know what is the protest

Haryana News:  हरियाणा के रेवाड़ी के टीचर मांगो को लेकर सडको पर आ गए है इसी के चलते भिवानी में महिला अध्यापक की हत्या के विरोध में रेवाड़ी के लोगों ने रविवार रात को कैंडल मार्च निकाला। ये केंडल मार्च कंकरवाली स्थित अंबेडकर पार्क से शिव मंदिर तक निकालाग गया। इसमें शिक्षक, स्थानीय नागरिक और दॉ पावर ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के सदस्य शामिल हुए।

पीड़ित शिक्षिका को दी श्रद्धांजलि: कैंडल मार्च से पहले प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्तियां और बैनर लेकर पीड़ित शिक्षिका को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से अभी तक दोषी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।Haryana News

टीचरों ने बताया कि कुछ दिन पहले भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की हत्या हुई थी। इस घटना से पूरे हरियाणा में आक्रोश है। शिक्षक समुदाय और नागरिक लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।Haryana News

चेतावनी: कैंडल मार्च निकलते हुए टीचरो ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द दोषियों को सजा नहीं मिली तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।Haryana News

प्रदर्शनकारियों में अनीता, कृष्णा, ललिता, रीना, सुमन, रजनी, गजेंद्र, डा. सोमबीर, विनोद महाशय समेत कई लोग मौजूद थे।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now