Haryana News: तेज रफ्तार वाहन ने रेवाड़ी में श्रमिक को कुचला

On: February 17, 2025 9:40 PM
Follow Us:
Haryana News: तैज रफ्तार वाहन ने रेवाड़ी में श्रमिक को कुचला

Haryana News: रेवाड़ी नारनोल रोड पर गावं सुंदरोज गांव के तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने श्रमिक का कुचल दिया। हादसे बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

थाना रामपुरा पुलिस को दी शिकायत में ढाणी सुंदरोज के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि उसका भाई बलवंत मजदूरी के लिए धामलावास गांव गया हुआ था।

जब वह गांव में पास ही सर्विस रोड पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उसे किसी तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

रामपुरा थाना के जांच अधिकारी हवलदार सत्यवीर ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति को एंबुलेंस में सामान्य अस्पताल लाया गया था, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now