Haryana News: हिसार की छह बेटियां का हरियाणा हैंडबॉल फेस्टिवल में चयन

On: October 10, 2025 3:53 PM
Follow Us:
हिसार की छह बेटियां का हरियाणा हैंडबॉल फेस्टिवल में चयन

हरियाणा के हिसार के सातरोड खास स्थित सुभाष चंद्रा फाउंडेशन की छह प्रतिभाशाली बेटियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर हरियाणा हैंडबॉल फेस्टिवल में जगह बनाई है। यह उपलब्धि जिले और संस्थान दोनों के लिए गौरव की बात है।Haryana News

फरीदाबाद से खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ बताया कि चयनित खिलाड़ी रज्जो, सिया, श्रुति, मोनिका, ईस्मिता और कोमल ने ट्रायल्स के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।Haryana News

हैंडबॉल कोच सतबीर पन्नू ने बताया कि सभी बेटियों ने मेहनत, अनुशासन और टीम स्पिरिट का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि यह बेटियां फेस्टिवल में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल संस्थान बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन करेंगी।Haryana News

एक ही सेंटर से छह खिलाड़ियों का चयन होना सुभाष चंद्रा फाउंडेशन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now