Haryana news : हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए जरूरी खबर, ये होगा नया टाइम टेबल

On: September 26, 2025 10:17 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर आई है। हरियाणा में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विद्यालयों के समय में विशेष बदलाव किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर (मंगलवार) को प्रदेश के सभी राजकीय स्कूल सामान्य समय से देर से खुलेंगे। उस दिन विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट में संचालित स्कूलों के लिए भी व्यवस्था तय की गई है। पहली शिफ्ट की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक चलेंगी, जबकि दूसरी शिफ्ट का समय सामान्य दिनों जैसा ही रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 23 सितंबर से हुई है और ये 1 अक्टूबर तक चलेंगे। Haryana news

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए लेटर की कॉपी।wAAACH5BAEKAAAALAAAAAABAAEAAAICRAEAOw==

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now