Haryana news : हरियाणा में सरपंच प्रतिनिधि और उसके बेटों पर हमला, आपसी रंजिश का है मामला ?

On: September 18, 2025 8:22 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार जिले में हांसी के पास ढाणी कुंदनापुर गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते सरपंच प्रतिनिधि और उनके दो बेटों पर जानलेवा हमला किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में बीच-बचाव करने आया एक ग्रामीण भी घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, ढाणी कुंदनापुर गांव में रामचंद्र (70) सरपंच प्रतिनिधि हैं। उसने बताया कि पंचायत चुनाव के समय से ही गांव के दूसरे गुट के साथ उनकी रंजिश चल रही थी। बुधवार को पानी निकालने वाली लेबर की दिहाड़ी को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने उन पर और उनके बेटों कुलदीप (36) और हितेंद्र (27) पर हमला कर दिया।Haryana news

बीच-बचाव करने आए सुनील कुमार नामक ग्रामीण को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now