Haryana News: संस्कृत सम्भाषण शिविर का आयोजन, मुफ्त में सिखाई जाएगी संस्कृत

On: August 11, 2025 4:33 PM
Follow Us:
संस्कृत सम्भाषण शिविर का आयोजन, मुफ्त में सिखाई जाएगी संस्कृत

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास स्थित बाबा बिशनदास मंदिर में गुरुग्राम की संस्कृत भारती हरियाणा इकाई की ओर से निशुल्क सम्भाषण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रतिभागियों को संस्कृत भाषा में बोलचाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे आमजन सरल और सहज तरीके से संस्कृत सीख सकें। यह शिविर 12 से शुरू होकर 23 अगस्त तक जारी रहेगा।Haryana News

जनपद मंत्री सुरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि शिविर का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा की धरोहर मानी जाने वाली संस्कृत भाषा का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रतिभागियों को बुनियादी शब्दावली से लेकर दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले वाक्यों तक का अभ्यास कराया जाएगा। इस पहल से लोगों में संस्कृत के प्रति रुचि और ज्ञान बढ़ाने की उम्मीद है।Haryana News

आयोजकों के अनुसार, यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क होगा और सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकते हैं। मंदिर परिसर में प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन 3 से 5 बजे तक कक्षा लगाई जाएंगी, जिसमें व्यावहारिक अभ्यास के साथ-साथ भाषा की मूल व्याकरणिक जानकारी भी दी जाएगी।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now