Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। जींद में हरियाणा रोडवेज की बस पर पांच युवकों ने हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जलीबी चौक के पास हुई, जहां हमलावरों ने रॉड और डंडों से बस पर प्रहार किया, जिससे बस का अगला शीशा और एक साइड का शीशा टूट गया। चालक और सवारियां बाल-बाल बचीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी तीन फरार हैं। Haryana news
जानकारी के मुताबिक, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) जींद, सदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चालक और परिचालक की शिकायत पर थाना सिविल लाइन, जींद में मुकदमा नंबर 237, दिनांक 17.09.2025 को धारा 3 PPD एक्ट और 190, 191(2) BNS के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों के नाम दीपक, निवासी रजाणा, और सोहित, निवासी घिमाणा हैं। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।Haryana news
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

















