Haryana News: होली को लेकर रेवाड़ी पुलिस मुस्तैद – 20 नाके, एल्कोसेंसर से जांच, 800 पुलिसकर्मी तैनात

On: March 7, 2026 8:31 PM
Follow Us:
होली को लेकर रेवाड़ी पुलिस मुस्तैद - 20 नाके, एल्कोसेंसर से जांच, 800 पुलिसकर्मी तैनात
  • असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी, त्योहार में खलल डालने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
  • विभिन्न गांवों में आयोजित मेला ड्यूटी हेतु 350 पुलिसकर्मी तैनात व बॉर्डर पर अलग से पांच इंटरस्टेट नाके लगाए गए हैं।

Haryana News: रंगों के पावन पर्व होली को भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ संपन्न कराने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां कर रखी हैं। जिलावासियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे जिले में विशेष सुरक्षा प्लान लागू किया गया है, ताकि त्योहार की खुशियों में किसी प्रकार का व्यवधान न आए।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी  हेमेंद्र कुमार मीणा आईपीएस ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग मचाने, जबरन रंग डालने, नशे की हालत में वाहन चलाने अथवा अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की ढिलाई या रियायत नहीं बरती जाएगी।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में करीब 800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनकी निगरानी डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 20 विशेष नाके स्थापित किए गए हैं, जहां एल्कोसेंसर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलाबा बॉर्डर पर अलग से पांच इंटरस्टेट नाके लगाए गए हैं।

सिविल ड्रेस में संभाला मोर्चा: सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 42 राइडर टीमें, 25 ईआरवी और 8 पीसीआर वाहन लगातार गश्त पर रहेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों एवं गश्ती दलों के साथ रियल-टाइम समन्वय सुनिश्चित किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालने या सार्वजनिक शांति भंग करने वाले बाइक चालकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

धुलंडी यानि 4 मार्च को रेवाडी को जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित होने वाले मेलो को लेकर भी विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मेलो की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए अलग से 350 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कोई अप्रिय घटना घटित न हो।

मेलो में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु लगभग 50 पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया गया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

हुडंदग करने वालो की खैर नहीं: SP Rewari हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन से अपील की है कि वे होली का पर्व शांतिपूर्वक और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में हुड़दंग करता या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी, थाना या डायल 112 पर सूचना दें। जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now