Haryana news: राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में रेवाड़ी का रहा दबदबा, जीते 10 अवार्ड

On: September 14, 2024 7:51 AM
Follow Us:
राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में रेवाड़ी का रहा दबदबा, जीते 10 अवार्ड

Haryana news: हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से रेवाड़ी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभाग की ओर से रेवाड़ी के तुलाराम स्टेडियम में ताइक्वांडो और फेंसिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजितकी गईं।

ताइक्वांडो में झटके 10 अवार्ड

रेवाडी जिले एक बहुत बडी उपलब्ध है। ताइक्वांडो खेल में रेवाड़ी ने सबसे अधिक 10 गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं जो खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे।

दूसरे राज्यो को मिले इतने अवार्ड: रेवाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में झज्जर, सिरसा, करनाल और अंबाला के खिलाड़ियों ने सिर्फ एक-एक मेडल ही प्राप्त किए हैं, जो सबसे फिसड्डी स्तर पर हैं। इसके अलावा मेवात व पलवल ने गेम में भाग ही नहीं लिया।

जानिए कौन बने विजेता

अंडर-14 कैटेगरी 16 किलोग्राम में काव्या रेवाड़ी, 18 किलोग्राम में लव्या रेवाड़ी, 20 किलोग्राम में रिदिमा रेवाड़ी, 22 किलो में अंकिता पानीपत, 24 किलो में वाणी सोनीपत, 26 किलो में यक्षु रोहतक, 29 किलो में अंशिका सोनीपत, 32 किलो में सेजल रेवाड़ी, 35 किलो में निकिता रोहतक, 38 किलो में प्रियांशी फरीदाबाद व 38 प्लस में भूमिका पंचकूला प्रथम रही, जो अब नेशनल स्तर पर खेलेंगी। Haryana news

अंडर-17 कैटेगरी 32 किलोग्राम में तनीषा सोनीपत, 35 किलो में पूजा फतेहाबाद, 38 किलो में कनिशा फरीदाबाद, 42 किलो में आरती करनाल, 44 किलो में सारिका रेवाड़ी, 46 किलो में प्रीति रेवाड़ी, 49 किलो में नीरज रेवाड़ी, 52 किलोग्राम में तन्वी पानीपत की विजेत रही।Haryana news

वहीं 55 किलोग्राम में कशिश सोनीपत, 59 किलोग्राम में चंचल फरीदाबाद, 63 किलोग्राम में रीना पंचकूला, 68 किलोग्राम में मन्नत अंबाला, 68 प्लस किलो में लक्षित सोनीपत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो अभी नेशनल स्तर पर खेलेंगी। अंडर-19 कैटेगरी 40 किलोग्राम में रीना फतेहाबाद, 42 किलो में तान्या झज्जर, 44 किलो में प्रीति रेवाड़ी विजेत रही।Haryana news

46 किलो में रिया रेवाड़ी, 49 किलो में अमानत सिरसा, 52 किलो में तान्या रोहतक, 55 किलो में विभूति पानीपत, 59 किलो में दिया हिसार, 63 किलो में निर्जला रेवाड़ी, 68 किलो में लक्ष्मी सोनीपत, 68 प्लस किलोग्राम में पूजा फतेहाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया है, अब ये नेशनल स्तर पर खेलेंगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now