Haryana News: हरियाणा में बनाए जाएंगे रामलीला और दशहरा मैदान, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

On: March 21, 2026 10:13 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश की नगरपालिकाओं व नगर निगमों में भूमि की उपलब्धता व जनसंख्या को ध्यान में रखकर रामलीला व दशहरा मैदान बनाए जाएंगे।

श्री विपुल गोयल आज हरियाणा विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान सोनीपत के विधायक श्री निखिल मदान द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि जनवरी, 2025 को नगर निगम, सोनीपत की जनसंख्या 3,67,003 के अनुसार कामी रोड पर पहले से ही एक दशहरा मैदान मौजूद है, जिसका क्षेत्रफल 11 बीघा और 10 बिस्वा है।

उन्होंने सदन में इस बात का आश्वासन भी दिया कि सोनीपत शहर में नए दशहरा मैदान के निर्माण हेतू नगर निगम, सोनीपत उपयुक्त भूमि की पहचान कर इसे जल्द करवाया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now