महेंद्रगढ़: जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर (डाॅ.) पूर्ण प्रभा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है कि वे अपने मनपसंद कोर्स एवं काॅलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक बार फिर से खोल दिया गया है तथा यह पोर्टल 19 सितंबर 2025 तक खुला रहेगा।Haryana news
उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक बार फिर से खोल दिया गया है। यह निर्णय उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है, जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश से वंचित रह गए थे।Haryana news
आनलाईन कर पंजीकरण: उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को अपने संबंधित महाविद्यालय में महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
पहले आए पहले पाए: प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन के आधार पर की जाएगी। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन कर प्रवेश सुनिश्चित करें।

















