Haryana news : हरियाणा में पुलिसकर्मी ने महिला से किया रेप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 

On: September 10, 2025 2:48 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। करनाल में एक पुलिस कर्मी पर महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला की शिकायत के आधार पर घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि करीब तीन महीने पहले पानीपत के युवक विरेंद्र से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। विरेंद्र ने खुद को पुलिस विभाग का हवलदार बताया और उसकी ड्यूटी कैथल रोड पर थाना में है। धीरे-धीरे बात बढ़ने नजदीकियां बढ़ी। पीड़िता ने बताया कि वह विरेंद्र के साथ 2-3 बार होटल में भी मिली, जहां उसने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

जानकारी के मुताबिक, शिकायत में महिला ने कहा कि जब उसके घरवालों को इसके रिश्ते के बारे में पता चला तो उसके पति और परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला आरोपी के पास गई और शादी की बात की, तो उसने इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि अब उसके पास कोई  सहारा नहीं है और वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है और शिकायत में उसने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई अनहोनी घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार आरोपी होगा।Haryana news

इस मामले को लेकर घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिला ने आरोपी को पुलिस विभाग के होने की बात कही है, जिसकी जांच की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now