Haryana News: साउथ रेंज रेवाड़ी में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग विशेषज्ञ व योग प्रशिक्षक उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि योग मानसिक शांति, याददाश्त बढ़ाने, तनाव कम करने समेत कई मानसिक विकारों को जड़ से खत्म करने में कारगर है। योग को किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं।Haryana News
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम सिखाए गए। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य को एकजुट करना है।
जीवनशैली में योग को शामिल करके आप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ साथ हर प्रकार के नशे से बचने तथा शुद्ध खान पान पर भी जोर देते हुए कहा कि सभी को अपने घर के आंगन में सब्जी का बगीचा लगाना चाहिए जिससे शुद्धता के स्तर को बेहतरीन रखा जा सके।
















