Haryana news : हरियाणा में पुलिस ने होटल में मारी रेड, युवक-युवतियां को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा 

On: September 15, 2025 5:42 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कैथल के ढांड रोड स्थित एक होटल में सोमवार दोपहर को महिला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। रेड के दौरान दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए। पुलिस टीम उन्हें हिरासत में लेकर महिला थाने ले गई, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस बेस्ट होटल के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर महिला थाना प्रभारी वीना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम सादा वेश में होटल पहुंची और तलाशी के दौरान दो अलग-अलग कमरों से युवक-युवतियों को पकड़ा। Haryana news

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि होटल में अन्य जगहों से युवतियों को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां करवाई जाती थीं और पैसों का लेन-देन होता था। पकड़ी गई युवतियां कैथल की रहने वाली नहीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि होटल मालिक मौके पर मौजूद नहीं था और उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा।  Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now