Haryana news : हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली देशी घी पकड़ा

On: September 22, 2025 4:54 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। गोहाना में त्योहारों के सीजन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली देशी घी पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, गोहाना सिटी थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने जींद जिले के गांव बीबीपुर निवासी जसबीर को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जसबीर ऑटो में विभिन्न ब्रांड के नकली देशी घी भरकर गोहाना में सप्लाई करने जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर ऑटो से 28 पेटी नकली देशी घी बरामद कर लिया।Haryana news

गोहाना सिटी थाना एसएचओ अरुण नर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन-किन दुकानदारों को नकली घी सप्लाई करने जा रहा था। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह घी जींद के पिल्लूखेड़ा कस्बे में बनी एक फैक्ट्री से लाया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now