Haryana News: हरियाणा में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़, दो सिपाही घायल, इंस्पेक्टर की हार्टअटैक से हुई मौत

On: June 21, 2025 6:50 AM
Follow Us:
Police encounter with a history-sheeter in Haryana, two constables injured, inspector dies of heart attack

Haryana News: हरियाणा के पलवल से बड़ी खबर आ रही है। यहां बहीन थाना क्षेत्र के नांगल जाट गांव में गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर जयपाल को पकड़ने गई हथीन क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग हो गई। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह हिस्ट्रीशीटर जयपाल का पीछा करते हुए खेत में गिर पड़े थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मुठभेड़ में सिपाही विनोद और रोहित घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर जयपाल ने दी थी धमकी

जानकारी के मुताबिक,  नांगल जाट गांव रामबीर नाम के एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था  कि बुधराम, धर्मबीर, विक्रम, कृष्ण और बल्ली ने अवैध हथियारों के बल पर उनके खेत की जबरन जुताई कर ली है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद जयपाल दो नकाबपोशों के साथ बलेनो कार में आया और रामबीर के घर में घुस गया। जयपाल ने कट्टा तानकर घर के CCTV कैमरे बंद करवा दिए।  बहीन थाना और हथीन क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर पहुंची थीं। पुलिस को देख हमलावर फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने बुधराम, धर्मबीर, विक्रम, कृष्ण, बल्ली, जयपाल और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस को मिली थी आरोपियों के आने की सूचना

खबरों की मानें, तो पुलिस को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर जयपाल अपने साथी के साथ अवैध हथियार लेकर नांगल जाट गांव निवासी रामबीर के घर आने वाला है। इसके बाद बहीन थाना पुलिस और हथीन क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद के नेतृत्व में पुलिस ने गांव के बस अड्डे पर घेराबंदी की। इसी दौरान एक बलेनो कार वहां पहुंची। उसमें से एक युवक उतरकर खेतों की ओर भागा और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

खेतों के रास्ते से फरार हुए बदमाश

बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में ASI वीरेंद्र सिंह और हेड कॉस्टेबल रविंद्र बाल-बाल बचे। इसी बीच जयपाल रामबीर के घर से बाहर निकला और पुलिस पर दोबारा फायरिंग करनी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद जयपाल का पीछा करते हुए खेत में गिर पड़े और अचेत हो गए। SI हकीमुद्दीन और अन्य पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा जारी रखा। आत्मरक्षा में तीन हवाई फायर किए। जयपाल और उसका साथी खेतों के रास्ते से फरार हो गए।

पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

वहीं पुलिस ने इस मामले में बुधराम, धर्मबीर, विक्रम, कृष्ण, बल्ली, जयपाल और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now