Haryana News: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश हुए घायल

On: September 19, 2025 7:02 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र के गांव प्रतापगढ़ के पास वीरवार देर शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही आरोपी कैथल के गांव पीडल के रहने वाले हैं। उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। दोनों आरोपियों ने चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग की थी।

जानकारी के मुताबिक, सात दिन बाद पुलिस ने चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर 12 सितंबर को हुई गोलीबारी के मामले में एसटीएफ ने वीरवार देर शाम दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैथल जिले के पीडल गांव निवासी 19 वर्षीय राहुल और राजीव के रूप में हुई है। प्रतापगढ़ गांव के समीप हुई इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गोली लगी, जिसमें राहुल के पैर में एक और राजीव के पैर में दो गोलियां लगीं। घायल अवस्था में दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Haryana News

एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लगभग 15 राउंड गोलियां चलाई गईं। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में दोनों घायल हुए। पुलिस ने मौके से बदमाशों के पास से दो पिस्तौल बरामद की हैं। Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now