Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली 

On: September 11, 2025 5:37 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। गोहाना के रोहतक पानीपत रोड पर बड़ौता गांव के पास करनाल की स्पेशल टास्क फोर्स और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, करनाल STF को सूचना मिली थी एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने वाला है। इसी सूचना पर पुलिस ने जब बदमाश का पीछा किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में STF ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से दर्जन भर राउंड फायरिंग हुईं। STF की तरफ से चलाई गोली पैर में लगने से वह बदमाश भी पकड़ा गया। जहां से उसे गोहाना नागरिक हॉस्पिटल में लाया गया, उसके बाद पीजीआई खानपुर में रेफर कर दिया। आरोपी बदमाश की पहचान 27 वर्षीय राहुल निवासी गुड्डा गांव के रूप में हुई। Haryana news

जानकारी के मुताबिक,करनाल STF के इनकाउंटर इंचार्ज ने बताया कि हमे एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी इसी सूचना पर जब हमने आरोपी राहुल की घेराबंदी कर उसे पुलिस को सरेंडर की बात की तो इसने सरेंडर की बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बचाव करते हुए इस बदमाश की जवाबी कार्यवाही में फायरिंग करनी पड़ी। इस मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी जिसे हॉस्पिटल में भेजा गया।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now