Haryana News: अंधड से फिर गिरे पोल, मई माह में चोथी बार आया अंधड , रेवाड़ी में फिर बिजली व्यवस्था फिर चरमराई

On: June 2, 2025 12:42 PM
Follow Us:
Rewari News

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी के औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में रविवार रात को आए तेज अंधड से काफी नुकसान हो गया है। धारूहेड़ा डीवीजन के अधीन वाले चार सब डीवीजन के गांवो में 12 जगह बिजली के पोल तथा 3 जगह ट्रासंफार्मर गिर गए है। इतना ही नहीं कई गांवों में तारों व खंबो के टूटने से बिजली ठप हो गई है

क्योंकि तेज हवा के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे कुछ रास्ते अवरुद्ध हो गए। धारूहेड़ा के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया की अंधड़ से निगम को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है, जिसमें बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों को नुकसान शामिल है।

 

अंधड सें धारूहेड़ा के अधीन 11 बिजली के खंबे टूट गए है। इस गावों में रात से ही बिजली बाधित है।अंधड़ के कारण बिजली के पोल टूटने से एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई है। Haryana News

अंधड के चलते इस बार धारूहेड़ा डिवीजन में ज्यादा नुकसान हुआ है। बता दे कि मई माह में इस बार चार बार अधंड से बिजली के पोल टूट चुके हैं। जहां पहले टूट हुये को पोल को बदलने का कार्य अभी भी जारी है लेकिन तीसरी बार आए अंधड से एक बार फिर बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है।Haryana News

कार्य जारी: बिजली विभाग की टीम टूटे हुए पोल और तारों को ठीक करने में जुटी हुई है, इस वजह से जिस फीडर्स की बिजली सप्लाई बंद है उसको जल्द सप्लाई को चालू करवाने की कोशिश जारी है।Haryana News
धमेंद्र रूहील, अधीक्षक अभियंता, धारूहेड़ा कार्यकारी अभियंता

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now