Haryana News: हरियाणा राज्य निवार्चन आयोग ने अधिसूचना जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन पत्र 28 जुलाई, 2023 से 3 अगस्त, 2023 तक भरे जाएंगे। 13 अगस्त, 2023 को मतदान होगा और वोटों की गणना मतदान प्रक्रिया के खत्म होने के तुरंत बाद की जाएगी।Haryana: सैनिकों की खान Rewari से NCC गायब, CM के पास पहुंचा मामला
इन जिलों में होंगे चुनाव
चुनाव विभाग के अनुसार 3 जिलों की 5 ग्राम पंचायतों नामतः ग्राम पंचायत आजमपुर, ब्लॉक नारायणगढ़, जिला अंबाला तथा ग्राम पंचायत चाबरी, ब्लॉक जींद, ग्राम पंचायत भरताना, ब्लॉक पिल्लूखेड़ा, ग्राम पंचायत रोजखेड़ा, ब्लॉक उचाना, जिला जींद और ग्राम पंचायत जुआन-1, ब्लॉक सोनीपत, जिला सोनीपत के आम चुनावों की अधिसूचना जारी की है।

आचार संहिता लागू: चुनावों की घोषणा के साथ ही इन इलाकों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के अनुसार जब तक ये चुनाव संपन्न नहीं हो जाते, जब यहां पर कोई भी कार्य नहीं होगा।
IGU Rewari: राष्ट्रीय एकता शिविर में सभी स्वयंसेवकों में भरा जोश और उत्साह
इन पर भी पाबंदी: चुनाव विभाग के अनुसार इस दौरान न ही कोई नई योजना/परियोजना मंजूरी की जाएगी। इसके अलावा, इन क्षेत्रों में किसी नई परियोजना का शिलान्यास नहीं किया जाएगा और न ही किसी नई परियोजना/भवन का उद्घाटन किया जाएगा।
















