Haryana News: पाकिस्तान के जासूस विशाल का पैतृक गांव में बहिष्कार, जानिए सरपंच ने क्या कहा

On: June 30, 2025 7:55 AM
Follow Us:
पाकिस्तान के लिए जासूस विशाल का पैतृक गांव में बहिष्कार, जानिए सरपंच ने क्या कहा

रेवाडी: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने आरोपी दिल्ली के नौसेना भवन से गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ ही हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले क्लर्क विशाल यादव का पैतृक पुंसिका में लोगों ने गांव में बहिष्कार कर दिया है।Haryana News

जानिए क्या है मामला: बता दे कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुआ विशाल यादव दिल्ली के नौसेना भवन में अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के पद पर तैनात था। उसका पैतृक गांव पुंसिका है, लेकिन फिलहाल उसका परिवार रेवाड़ी शहर की उत्तम नगर कॉलोनी में रहता है। विशाल 6 साले पहले SSB एग्जाम क्लियर कर नौसेना में भर्ती हुआ था। फिलहाल उसको पाकिस्तान के लिए जासूसी के लिए गिरफ्तार किया है।Haryana News

पंचायत ने किया ऐलान: सरपंच ने कहा उनके गांव में हर चौथे घर से एक व्यक्ति सेना में सेवाएं दे रहा है। गांव के इस युवक ने इंटरनेशनल लेवल पर अपमान करा दिया। अब आरोपी के साथ गांव का कोई भी व्यक्ति रिश्ता नहीं रखेगा।

मानेसर किया था गिरफ्तार: बता दें कि विशाल यादव को राजस्थान इंटेलिजेंस ने 16 जून को दिल्ली से घर आते समय मानेसर में घेरकर गिरफ्तार कर लिया था। उस पर आरोप है कि उसने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित काफी जानकारी पाकिस्तान को भेजी थी। उसके बैंक खाते में इंटेलिजेंस को पाकिस्तान से हुए ट्रांजैक्शन भी मिले हैं।

कई बार मिली है राशि: बता जासूसी विशाल यादव के खाते में डेढ़ लाख रुपए के ट्रांजैक्शन मिली है। यह पैसा उसे कभी 5 हजार तो कभी 10 हजार के ट्रांजैक्शन में भेजा गया था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अचानक उसके खाते में 50 हजार रुपए आए तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है तथा उसे रिमांड पर लिया गया हैं

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now