Haryana News: रेवाड़ी की तीन रेलवे फाटकों पर बनेगे ओवरब्रिज, 270 करोड होंगे खर्च

On: March 7, 2026 8:36 PM
Follow Us:
RAILWAY FATAK

Haryana News: रेवाड़ी : रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से अब रेवाडी वालो को राहत मिलने वाली है। रेवाड़ी की पुरानी समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न मांगों को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की गूंज विधानसभा में लगातार जारी है। विधायक द्वारा विधानसभा में रेवाड़ी के बाहरी बाईपास स्थित रेवाड़ी-पटौदी, रेवाड़ी-दिल्ली व रेवाड़ी-रोहतक रेलवे फाटक पर ऊपरगामी पुल बनाने की मांग को प्रमुखता के साथ रखा।Haryana News

जिस पर लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आश्वासन दिया कि इस पुल के निर्माण की प्रक्रिया जारी है तथा सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर इसके निर्माण की निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएगी।Haryana News

विधायक लक्ष्मण यादव ने विधानसभा में इस मांग को रखते हुए कहा कि बाहरी बाईपास पर रेवाड़ी-पटौदी, रेवाड़ी-दिल्ली व रेवाड़ी-पटौदी तीन फाटक लगते हैं। जिन पर लंबा जाम लगा रहता है। इस पर ऊपरगामी पुल बनाने की काफी समय से मांग चली आ रही है। उन्होंने लोकनिर्माण मंत्री से आग्रह किया कि पुल निर्माण की प्रक्रिया में थोड़ा गति प्रदान की जाए, ताकि लोगों को लगने वाले जाम से जल्द राहत मिल सके।Haryana News

लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने दिया ये बयान: रेवाड़ी के विधायक की मांग पर लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस ऊपरगामी पुल का निर्माण कार्य विचाराधीन है। रेवाड़ी-दिल्ली, रेवाड़ी-पटौदी व रेवाड़ी-रोहतक रेलवे लाइन पर बनने वाले वी-सेप के इस ऊपरगामी पुल के लिए 207 करोड़ की राशि भी निर्धारित की गई है।

रेलवे की योजना में भी इसे स्थान मिल चुका है। इसकी जीएडी भी अप्रूव करा ली गई है। इसकी डीपीआर तैयार कराकर विभाग भेज दी गई है। जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण की निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएगी।
R/Sir

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now