Haryana news : हरियाणा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने जांच की शुरू 

On: September 25, 2025 2:44 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर आई है। इंद्री क्षेत्र के गांव बुढनपुर के पास कुरुक्षेत्र रोड पर वीरवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, राहगीरों द्वारा दी गई सूचना पर इंद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव सड़क के किनारे पड़ा मिला, जिसकी स्थिति देख कर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, एसआई शमशेर सिंह  ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर ‘कर्मबीर’निशा’ और आईलव्यू  गुदा हुआ मिला है, जो उसकी पहचान में सहायक हो सकता है। पुलिस द्वारा आसपास के गांवों में मृतक की पहचान को लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह (मर्चरी हाउस ) में भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का पता चल पाएगा।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now