Haryana news : हरियाणा में व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जाने पूरा मामला ?

On: September 9, 2025 7:51 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत में सोमवार को सौंधापुर चौक पर जमीन कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, करीब 45 वर्षीय सुरेंद्र पर तेजबीर चहल और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुरेंद्र के पैर और पेट में गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका ऑपरेशन जारी है।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने विवाद के दौरान करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी जबरन जमीन पर कब्जा करने आए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी तेजबीर चहल शांति नगर का निवासी है, जबकि अन्य आरोपियों में सुनील और सलूजा (सेक्टर 13/17 निवासी) शामिल हैं। एक आरोपी नीटू, गांव उंटला का रहने वाला है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now