Haryana news : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इन दुकान पर की छापेमारी

On: September 21, 2025 6:38 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मिलेनियम सिटी में एक परिवार को पनीर खाना भारी पड़ गया। दरअसल सेक्टर-23 निवासी जितेंद्र कुमार की शिकायत पर सेक्टर-23 में ही स्थित जयशंकर पनीर भंडार के सैंपल जप्त किए गए। आरोप है कि उसने जय शंकर पनीर भंडार से पनीर खरीदा था।

जानकारी के मुताबिक, पनीर खाने के बाद, उनके बच्चे बीमार पड़ गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार प्रदान किया गया। शिकायत के बाद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान ने जय शंकर पनीर भंडार पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया जांच के दौरान दुकान में बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए। जो साफ-सफाई व स्वच्छता नियमों का उल्लंघन है। अधिकारी ने बताया जल्द ही दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्थितियों का अवलोकन किया जाएगा।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now