back to top
Home Haryana News Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार,...

Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था
हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Haryana News: केंद्र सरकार के द्वारा राशन योजना की शुरुआत गरीब परिवारों के लिए किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बेहद सस्ते रेट पर गरीब परिवारों को राशन दिया जाता है ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। हालांकि अक्सर इस योजना में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की खबरें देखने को मिलती है।

हरियाणा सरकार के द्वारा राशन वितरण योजना में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए और इस योजना में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए खास प्लान बनाया गया है। राज्य सरकार के द्वारा राशन वितरण योजना में गड़बड़ी करने वालों पर नकेल करने की तैयारी की गई है।

सभी राशन वितरण केंद्रों पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा

राज्य सरकार के द्वारा फैसला किया गया है कि राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। एक कैमरा दुकान के मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा और एक कैमरा दुकान के अंदर लगाया जाएगा ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की संभावना न रहे।

लगातार आ रही थी शिकायत

राशन योजना में गड़बड़ी की शिकायत लगातार आ रही थी जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा कदम उठाया। सभी राशन वितरण केदो पर अब सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा जिससे राशन योजना में गड़बड़ी के चांस खत्म हो जाएंगे साथ ही साथ पारदर्शिता बढ़ जाएगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Also Read:Haryana News: रेवाड़ी जेल से कैसे भागे कैदी, किस की लापरवाही आई सामने, जांच में हुआ बडा खुलासा

ई केवाईसी नहीं करने वाले लोगों को नहीं मिलेगा राशन

आपको बता दे की 1 अप्रैल 2026 से जिन लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें मुफ्त का राशन नहीं दिया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा फैसला लिया गया है कि अभी केवाईसी की प्रक्रिया करने वाले लोगों को ही राशन दिया जाएगा। अगर आप मुफ्त राशन का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लीजिए।

सरकार के द्वारा कई बार डेडलाइन बढ़ाया जा चुका है लेकिन 1 तारीख के बाद डेडलाइन नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में अगर आपको ई केवाईसी करना है तो जल्द से जल्द ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कीजिए।अगर आप इस प्रक्रिया को पूरी नहीं करते हैं तो 1 तारीख के बाद मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Also Read:Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather अपडेट

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News