Haryana News: नया अपडेट! हरियाणा में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की फीस बढ़ी, सरल तरीका और नए शुल्क की पूरी जानकारी

On: October 19, 2025 11:00 AM
Follow Us:
Haryana News: नया अपडेट! हरियाणा में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की फीस बढ़ी, सरल तरीका और नए शुल्क की पूरी जानकारी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं, जैसे जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, में फीस बढ़ा दी है। अब सर्च चार्ज के नाम पर 60 रुपये वसूल किए जा रहे हैं, जो पहले नहीं लगाए जाते थे। इसके साथ 50 रुपये सर्टिफिकेट चार्ज भी लगाया गया है। अगर कोई व्यक्ति सीएससी के माध्यम से आवेदन करता है तो 30 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस तरह अब प्रमाणित प्रति 140 रुपये में मिलती है, जबकि पहले यह 55 से 85 रुपये तक होती थी।

अस्पताल से प्रमाणपत्र लेने की शर्तें

अगर कोई जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र सीधे अस्पताल से लेता है तो एक साल तक के बच्चों के लिए यह मुफ्त होगा। एक साल तक बच्चों के नाम का अंकन भी मुफ्त है। एक साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए 50 रुपये प्रमाणपत्र शुल्क और 50 रुपये सर्चिंग फीस देनी होगी। यानी अब प्रति कॉपी 100 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यह राशि 25 से 50 रुपये तक थी।

सीएससी से प्रमाणपत्र लेने पर अतिरिक्त शुल्क

गांव और गलियों में खुले जन सुविधा केंद्र (सीएससी) से प्रमाणपत्र लेने पर 30 रुपये अतिरिक्त चार्ज लगेगा। इसका मतलब है कि एक साल तक के बच्चे के लिए 80 रुपये और एक साल से अधिक उम्र के बच्चे के लिए 140 रुपये देने होंगे। पहले यह शुल्क क्रमशः 55 और 85 रुपये था।

सामान्य प्रक्रिया और जरूरी सुधार

स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने, मृत्यु प्रमाणपत्र लेने, नाम अंकित करने और किसी गलती को सुधारने के लिए आम जनता को यह पूरी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। फीस बढ़ने के बाद लोगों को अब पहले से अधिक राशि देने की आवश्यकता होगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now