Haryana news : हरियाणा में नगर निगम का बड़ा एक्शन, इन जगहों पर की कार्रवाई

On: September 15, 2025 3:13 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम द्वारा शहर की सडक़ों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त, व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट इंफोर्समेंट टीम ने उद्योग विहार फेज-5, ओल्ड दिल्ली रोड डूंडाहेड़ा, शंकर चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने रेहड़ी-पटरी, खोखे, ढाबे, टपरी नुमा व शेड नुमा ढांचों सहित अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम गुरुग्राम ने स्पष्ट किया है कि शहर में सडक़, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर यातायात व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now