Haryana News: हरियाणा में कॉलेजों में 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली, 10 जुलाई को दोबारा ओपन हुआ पोर्टल

On: March 21, 2026 11:11 PM
Follow Us:
Haryana News: More than 50 percent seats vacant in colleges in Haryana, portal reopened on July 10

 

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के कॉलेजों में यूजी कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। लेकिन उम्मीद से परे ओपन काउंसलिंग के पहले चरण में भी छात्रों की भागीदारी बहुत कम रही।

पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी ज्यादातर कॉलेजों में 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली रह गई है। जिससे कॉलेज प्रशासन को एक बार फिर झटका लगा है। अब दाखिले के लिए लेट फीस के साथ आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

जिले के कॉलेजों में यू.जी कोर्स की 13 हजार से ज्यादा सीटों के लिए 19 मई से एडमिशन प्रक्रिया शुरु की गई थी। 26 जून को पहली और 3 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई थी, जिसके बाद 7 जुलाई तक स्टूडेंट्स को एडमिशन का मौका दिया गया। बावजूद इसके अपेक्षित संख्या में दाखिले नहीं हो सके, जिससे कॉलेजों की सीटें अब भी खाली है।

अब हर दिन लेट फीस के साथ हो रहा दाखिला
ओपन काउंसलिंग का दूसरा चरण शुरु हो चुका है। जिसमें छात्र हर दिन 100 रुपये की लेट फीस के साथ एडमिशन ले सकते हैं। यह प्रक्रिया 24 जुलाई तक चलेगी। यानी अब हर दिन देरी करने पर छात्रों को अतिरिक्त 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

10 जुलाई को दोबारा ओपन हुआ पोर्टल
9 जुलाई से पहले चरण की ओपन काउंसलिंग शुरू हुई थी। इस दौरान उन्हीं छात्रों को एडमिशन का मौका मिला जिन्हें मेरिट में जगह मिली थी लेकन वे दाखिला नहीं ले पाए थे। 10 जुलाई से नए रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल फिर से खोला गया, जिसके तहत 11 से 17 जुलाई तक छात्रों को एडमिशन लेने का अवसर मिला।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now