Haryana News: धारूहेड़ा में बंदरों का आतंक, टीचर पर किया हमला

On: March 7, 2026 8:36 PM
Follow Us:
MONKEY

Haryana News: धारूहेड़ा: सेक्टर चार व छह में दिनों दिन बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवासीय इलाकों से लेकर बाजार तक बंदरों के झुंड खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। सुबह और शाम के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

वार्ड के दो पार्षद प्रतिनिधि डीके शर्मा, कमलेश देवी, रामोतार, अनिल, नरेश, राजेंद्र ने बताया कि मुख्य बाजार व घरों की छतों पर कूदते-फांदते हैं, कपड़े और राशन सामग्री उठा ले जाते हैं, वहीं कई बार बिजली के तारों पर लटकने से खतरा भी बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि शिकायत नगर पालिका तक पहुंचाई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

बंदरों के बढ़ते उत्पात से स्कूली बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई लोगों ने बताया कि बंदर घरों में घुसकर रसोई और कमरों का सामान बिखेर देते हैं।Haryana News

टीचर को काटा: 24 फरवरी को सेक्टर छह में टीचर गोकुल पर घर के बाहर टहल रहा था कि बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सबसे अहम बात है पीएचसी में टीके भी नहीं है। ऐसे मे लोगो को निजी अस्तपताल में जेब कटवानी पड रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now