Haryana news : हरियाणा में मनरेगा घोटाले में ABPO को किया बर्खास्त, जानें पूरा मामला?

On: September 14, 2025 7:05 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। डबवाली क्षेत्र के चर्चित लखुआना और रामपुरा किनोइया गांवों में सामने आए मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,​​​​​​​  जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) सिरसा के सीईओ ने दोषी पाए गए ABPO (सहायक खंड कार्यक्रम अधिकारी) नीरु रानी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई उपायुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, उपायुक्त (DC) ने 2 मई को अपनी रिपोर्ट ग्रामीण विकास विभाग, चंडीगढ़ को भेजी थी, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि कई कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगाई गई। यहां तक कि 160 किलोमीटर दूर रहने वाले लोगों के जॉब कार्ड बनाकर बिना काम करवाए भुगतान किया गया। विभाग ने 13 अगस्त को रिपोर्ट सीईओ को भेजी और कार्रवाई के निर्देश दिए। बर्खास्तगी के बाद विभाग ने मामले की आगे की निगरानी भी शुरू कर दी है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now