Haryana News: हरियाणा में MDU के असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त, छात्रा ने लगाए थे ये आरोप

On: July 1, 2025 7:18 AM
Follow Us:
MDU's assistant professor dismissed

Haryana News: हरियाणा के रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसॉर) में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार को एक छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में बर्खास्त कर दिया है। कार्यकारी परिषद ने सोमवार को यह सख्त कार्रवाई की है। हालांकि, आरोपी के संस्थान में प्रवेश पर 30 जनवरी 2025 से ही पाबंदी लगा दी गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर की शिवाजी कॉलोनी में रहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार के खिलाफ उन्हीं की एक शोध छात्रा ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। छात्रा ने अक्तूबर 2024 को मामले की शिकायत दी थी। जिसके बाद एमडीयू की आंतरिक जांच कमेटी की मीटिंग हुई थी। इस छात्रा ने कमेटी के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई थी। वहीं प्रोफेसर के की रिकॉर्डिंग भी दी थी।

अनैतिक संबंध के लिए बनाया था दबाव

छात्रा ने आरोप लगाया था कि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार उससे अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। कई बार उसके साथ अभद्रताभी  की और गलत नीयत से देखा। यही नहीं, डॉ. अशोक पेपर जांचने और अन्य काम भी उनसे कराते थे। आंतरिक जांच कमेटी ने रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। इसमें डॉ. अशोक के संस्थान में एंट्री पर प्रतिबंध और उनसे अन्य शोधार्थी हटाने की सिफारिश की गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यकारी परिषद ने 30 जनवरी 2025 को बैठक कर कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक डॉ. अशोक को संस्थान में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया। उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now