Haryana News: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, वन विभाग के 2 कर्मचारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

On: April 4, 2025 2:31 PM
Follow Us:

 

Haryana News: हरियाणा में एसीबी अम्बाला की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयपाल पंनसालियां और आरोपी हरदीप गार्ड को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी की अंबाला टीम को शिकायत दी थी कि 23 मार्च 2025 को उसकी पत्नी गांव की अन्य औरतों के साथ हांसी बुटाना लिंक नहर, करोडा पर सुखी झाडियों की लकड़ियां लेने गई थी। एक अप्रैल 2024 को उसके मोबाईल फोन पर जयपाल पंनसालिया ने  फोन किया और जयपाल और हरदीप गार्ड ने वन विभाग के नोटिस का भय दिखाकर प्रत्येक महिला के नाम से 3000-3000 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोपियों ने व्यक्ति से कुल 12 हजार रुपये की रिश्वत ली।

जिसके बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और शिकायत कर्ता से जयपाल पंनसालिया और उसके साथ हरदीप गार्ड को रिश्वत देने के लिए कहा। इसके बाद दोनों आरोपियों को जाट कालोनी से छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now