Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, तारकोल फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट 

On: September 23, 2025 6:49 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। झज्जर के बेरी में एक फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ है। बेरी के ढराणा मोड़ के नजदीक तारकोल फैक्टरी में टैंक की क्वाइल फटने से काम कर रहे पांच कर्मचारी झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी विकास कुमार ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। Haryana news

बताया जा रहा है कि ढराणा मोड़ पर जलनिधि के नाम से तारकोल बनाने की फैक्टरी है। सोमवार दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर करीब 2 माह पहले बनाए गए 2 टैंकों की टेस्टिंग का कार्य चल रहा था। अचानक एक टैंक की क्वाइल फट गई। टैंक की क्वाइल फटने से गांव चिमनी निवासी सुधीर, अरुण, सचिन, बिसाहन निवासी संदीप, ढराणा निवासी दीपक झुलस गए। Haryana news

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी सचिन ने बताया कि फैक्टरी में तारकोल के बने टैंक की टेस्टिंग का काम चल रहा था और एक टैंक से अचानक क्वाइल फट गई। इससे यह हादसा हो गया। हादसे में ढराणा निवासी दीपक, चिमनी निवासी अरुण, बिसाहन निवासी संदीप की हालात ज्यादा गंभीर बताई जा रही हैं। हादसे के बाद कर्मचारियों के परिजन भी पीजीआई के ट्रामा सेंटर पहुंचे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now