Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र व प्रबंधन विभाग की तरफ से ‘अर्थमिति’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रोफेसर आशीष मनचंदा, प्रबंधन विभाग, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में रहे। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विकास बत्रा ने प्रोफेसर आशीष मनचंदा का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता प्रो. आशीष ने अपनी कार्यशाला में शोध पत्र की संरचना, साहित्य अंतर कैसे खोजें और आयामों के बीच अंतर को कैसे परिभाषित करें और डेटा की प्रकृति, क्वांटाइल तकनीक और आश्रित चरों के बीच सहसंबंध की जांच कैसे करें, इनके बारे में विस्तार से बताया।
इस कार्यशाला में उन्होंने एक्सेल सॉफ्टवेयर की मदद से रिग्रेशन विश्लेषण, समय श्रृंखला विश्लेषण, पैनल डेटा और क्रॉस सेक्शनल डेटा के बारे में शोधार्थीयो को बताया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के शोधार्थी व प्रबंधन विभाग के शोधार्थी भी शामिल रहे। प्रबंधन विभाग से डॉ. भारती ने प्रोफेसर आशीष मनचंदा को धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रबंधन विभाग से डॉ. समृद्धि, डॉ. भारती और अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. देवेन्द्र सिंह और डॉ रितु भी शामिल रहे।

















