Haryana News: फिर टला खेल महाकुंभ स्थगित, जानिए अब आगे कब होगा

On: July 19, 2025 9:03 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए एक बार फिर से निराशा की खबर है। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ को दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता अब 28 से 30 जुलाई के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन 26 व 27 जुलाई को ग्रुप-C की सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) और 30 व 31 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के कारण इसे टालना पड़ा है।

 

बता दें कि इससे पहले 11 जुलाई को भी खेल महाकुंभ स्थगित किया गया था।खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि खिलाड़ियों और परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए खेल महाकुंभ की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

अब यह आयोजन अगस्त महीने में कराया जाएगा और नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा और खेल दोनों के कार्यक्रमों में समन्वय बनाते हुए खिलाड़ियों की तैयारियों पर असर न पड़े।

खेल महाकुंभ को लेकर राज्यभर के हजारों खिलाड़ी बीते कई हफ्तों से तैयारी में जुटे थे। विभिन्न जिलों में ट्रायल हो चुके हैं और टीमों का चयन भी अंतिम चरण में था। ऐसे में आयोजन के दोबारा टलने से खिलाड़ियों में नाराजगी और निराशा देखी जा रही है।

फिलहाल अब सभी की निगाहें खेल विभाग की ओर हैं, जो जल्द ही नई तिथि घोषित कर सकता है। खिलाड़ियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी तैयारी में कोई ढील न दें, क्योंकि अगस्त में आयोजन की पूरी संभावना बनी हुई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now