Haryana news : हरियाणा के इस शहर में बनेंगे 3 नए फायर स्टेशन, इतने करोड़ की आएगी लागत

On: September 21, 2025 7:24 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंचकूला शहर में तेजी से बढ़ती आबादी और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने 3 नए फायर स्टेशन बनाने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक, लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ये फायर स्टेशन मनसा देवी कंपलेक्स, पिंजौर-कालका अर्बन कंपलेक्स सेक्टर-31 और अलीपुर बरवाला में स्थापित किए जाएंगे। इन स्टेशनों के निर्माण से आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।Haryana news

पंचकूला में पिछले डेढ़ से दो दशक में जनसंख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और कई नए सेक्टर विकसित हुए हैं। इसके बावजूद शहर अभी भी सीमित फायर स्टेशनों पर निर्भर है। वर्तमान में पूरे जिले में केवल तीन फायर स्टेशन हैं और शहर के भीतर मात्र एक स्टेशन से काम चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के पास होने के कारण पंचकूला में बसने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सुविधाओं का विकास उसी गति से नहीं हो पाया। पिछले एक महीने में 45 से अधिक आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now