Haryana news : हरियाणा के इस शहर में नगर निगम ने की नई शुरुआत, कूड़े की फोटो डालने पर होगी सफाई 

On: September 7, 2025 8:08 AM
Follow Us:

Haryana news  :  हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। रोहतक शहर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने स्वच्छ सिटी एप की शुरुआत की है। इस एप के जरिए अब गंदगी, कचरे के ढेर, ओवरफ्लो डस्टबिन या नालियों की सफाई जैसी समस्याओं की शिकायत मात्र एक क्लिक में की जा सकेगी। खास बात यह है कि शिकायत दर्ज होने के बाद समस्या का समाधान 2 से 3 घंटे के भीतर किया जाएगा।

ख़बरों के माने तो एप लॉन्च होने के बाद शहरवासियों में उत्साह देखने को मिला है, क्योंकि अब उन्हें नगर निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। अब नागरिक गंदगी की तस्वीर खींचकर एप पर अपलोड करें, लोकेशन दर्ज करें और शिकायत सबमिट करें। यह शिकायत सीधे विशेष स्वच्छता अधिकारियों तक पहुंचती है, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाती है।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार,नगर निगम ने इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। फिलहाल रोजाना लगभग 60 से अधिक शिकायतें एप के माध्यम से निगम तक पहुंच रही हैं। इन शिकायतों की मॉनिटरिंग न केवल रोहतक नगर निगम, बल्कि चंडीगढ़ मुख्यालय द्वारा भी की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now