Haryana news : मनीषा की मौत के मामले में आया बड़ा अपडेट, CBI ने लाइब्रेरी संचालक से की पूछताछ

On: September 14, 2025 11:43 AM
Follow Us:

Haryana news :  मनीषा की मौत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मनीषा की मौत के मामले में शनिवार को शाम साढ़े छह बजे सीबीआई की टीम ने ढिगावामंडी स्थित एक लाइब्रेरी संचालक से 20 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद टीम वहां से रवाना हो गई। इससे पहले भी सीबीआई ढिगावामंडी में दो अन्य लाइब्रेरी संचालकों और छात्राओं से पूछताछ कर चुकी है। मनीषा की मौत के एक माह बीत जाने के बाद एजेंसियां हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझा नहीं सकी हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट किए जाने के बाद अब सीबीआई अधिकारी एक-एक कड़ी जोड़ने में जुट गए हैं। शनिवार को इलाके में सीबीआई की सक्रियता बेहद कम दिखी। अधिकारी भिवानी के रेस्ट हाउस में बंद कमरे में सीन रीक्रिएट के बाद आकलन और मंथन करते रहे।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई मनीषा की मौत के मामले से जुड़े सभी गवाहों से कई बार पूछताछ कर चुकी है और तीन बार घटनास्थल पर जाकर भी आकलन किया गया है। शुक्रवार को करीब ढाई घंटे तक लोकल पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम के साथ सेंट्रल एफएसएल टीम भी मौजूद रही। संयुक्त टीम ने मनीषा के शव मिलने की जगह पर नाट्य रूपांतर कर हर पहलू को बारीकी से खंगाला। घटनास्थल की एक-एक जगह को मार्किंग कर चिह्नित किया गया है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now