Haryana news : हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, ऊर्जा मंत्री ने दिया ये आदेश 

On: September 16, 2025 7:59 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि बिजली डिफाल्टरों की बकाया राशि की रिकवरी के लिए जल्द ही ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित अधीक्षक अभियंताओं से रिकवरी के संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी।

श्री विज आज यहां चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा ऊर्जा विभाग की बकाया राशि 7700 करोड़ रुपये की रिकवरी के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिजली डिफाल्टरों का यह तथ्य जब उनके सामने आया तो उसी समय ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक ली गई थी, जिसमें प्रत्येक जिलें की रिकवरी के बारे में जानकारी के तहत संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया था।Haryana news

उन्होंने कहा कि अब अमुक अधिकारियों की रैकिंग भी रिकवरी के अनुसार तय की जाएगी।

सेवा पखवाड़ा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि अंबाला में सेवा पखवाडा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें और अंबाला के चार मंडलों के अंतर्गत एक-एक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें 75-75 लोग रक्तदान करेंगें। इसके अलावा सभी मंडलों में शरीर के पूर्ण जांच के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा, बीमारी मिलने वाले रोगियों का उपचार भी करवाया जाएगा। ऐसे ही अंबाला के चारों मंडलों में नमो-वन के तहत 75  पेड़ एक की वैरियाटी के एक जगह पर लगाए जाएंगें। इसके अतिरिक्त, सडकों के किनारे व डिवाइडर पर भी पौधे लगाए जाएंगें।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now