Haryana News: हरियाणा में IMT विस्तार से जमीन की कीमतों में तेजी, जानिए कौन से गांव होंगे प्रभावित

On: November 11, 2025 4:21 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में IMT विस्तार से जमीन की कीमतों में तेजी, जानिए कौन से गांव होंगे प्रभावित

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने खरखौदा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (IMT) के फेज-2 विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नए विस्तार के तहत करीब 5800 एकड़ जमीन को शामिल किया जाएगा। पहले चरण में जमीन का मूल्यांकन किया जाएगा और इसके बाद विस्तार सोनीपत और झज्जर की ओर होगा।

5800 एकड़ में होगा विस्तार

IMT के विस्तार के लिए जमीन का सर्वे एचएसआईआईडीसी ने गर्ग एसोसिएट को सौंपा है। खरखौदा IMT की सफलता को देखते हुए सरकार इसे और बड़ा करना चाहती है ताकि प्रदेश को औद्योगिक हब के रूप में और मजबूत किया जा सके। इस विस्तार में झज्जर के छह गांवों की 3625 एकड़ और सोनीपत के पांच गांवों की 2175 एकड़ जमीन शामिल होगी।

दो एक्सप्रेसवे से जुड़ाव

योजना के अनुसार, IMT को ऐसे क्षेत्र में विस्तार दिया जाएगा जहां KMP एक्सप्रेसवे को काटना न पड़े। इसके साथ ही इसे दिल्ली-जम्मू कटरा एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि यहां आने वाले उद्योगों को दोनों एक्सप्रेसवे के सीधे लाभ मिलेंगे, जिससे परिवहन और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

जमीन के दाम बढ़े

खरखौदा क्षेत्र में मारुति, यूनो मिंडा और सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के प्लांट स्थापित होने के बाद आसपास के गांवों में जमीन की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। अब इन इलाकों में जमीन के दाम 8 से 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच चुके हैं।

प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिलेगा बल

इस विस्तार से प्रदेश की औद्योगिक संरचना मजबूत होगी और झज्जर- सोनीपत क्षेत्र औद्योगिक निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बन जाएगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। एचएसआईआईडीसी की यह योजना हरियाणा को औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now