Haryana News: आईजीयू के विद्यार्थी मुक्तेश्वर एडवेंचर कैंप के लिए हुए रवाना, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी

On: June 19, 2025 5:38 PM
Follow Us:
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के विद्यार्थियों का एक दल चार दिवसीय एडवेंचर कैंप के लिए उत्तराखंड के मुक्तेश्वर रवाना हुआ। इस दल को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के विद्यार्थियों का एक दल चार दिवसीय एडवेंचर कैंप के लिए उत्तराखंड के मुक्तेश्वर रवाना हुआ। इस दल को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं और उनके भीतर टीम भावना, नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास को मजबूती प्रदान करते हैं। Haryana News

कुलपति के साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह और एनएसएस समन्वयक डॉ. मीरा बाम्बा भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सफल और सुरक्षित रहने की कामना की। 18 जून से 21 जून तक चलने वाले इस कैंप में छात्र विभिन्न साहसिक गतिविधियों के साथ प्रकृति और पर्यावरण के करीब पहुंचने का अनुभव प्राप्त करेंगे।

इस भ्रमण दल के साथ डॉ. अनीता और डॉ. संदीप यादव कार्यक्रम अधिकारियों के रूप में मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय के कर्मचारी श्री मंजीत (एनएसएस क्लर्क) और एनएसएस स्वयंसेवक राकेश भी इस यात्रा में सम्मिलित हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऐसे शैक्षणिक एवं साहसिक शिविर छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं, जहां उन्हें स्थानीय संस्कृति, जीवन शैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का भी अवसर मिलेगा। यह अनुभव छात्रों के जीवन में एक नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। Haryana News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now