Haryana News: हरियाणा में होटल संचालक की हत्या, बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया हमला

On: July 16, 2025 9:58 AM
Follow Us:
Haryana News: Hotel operator murdered in Haryana, miscreants attacked with sharp weapons

Haryana News: हरियाणा के हिसार में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां देर रात होटल संचालक की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने होटल के बाहर ही उस पर तेजधार हथियार से वार किए। गंभीर हालत में युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 12 क्वार्टर में देव वाटिका निवासी पारस उर्फ दीक्षित के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी 2 बहने भी हैं। हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि पारस का किसी से झगड़ा नहीं था।

शाम को होटल संभालता था पारस

परिवार के अनुसार पारस ने कई साल पहले हिसार के कैंप चौक पर होटल खोला था। होटल के 3 पार्टनर हैं। शाम के समय पारस ही होटल संभालता था। वह काउंटर से लेकर पूरी मैनेजमेंट का काम संभालता था। कभी उसकी कस्टमरों के साथ झगड़े की की बात सामने नहीं आई।

होटल पर आकर मारपीट की

परिवार ने बताया कि मंगलवार रात को पारस होटल पर ही था। उसी दौरान कुछ लोग आकर उससे मारपीट करने लग गए। वह बचने के लिए बाहर की तरफ भाग गया। आरोपी उसका पीछा करते हुए बाहर आ गए और उस पर तेजधार हथियार से वार करना शुरु कर दिया।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now