Haryana news : हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

On: September 2, 2025 7:33 AM
Follow Us:

Haryana news : मौसम विभाग ने हरियाणा में मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 40 हजार किसानों की ढ़ाई लाख एकड़ फसल का नुकसान हो चुका है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
गुरुग्राम में बारिश के बाद जाम लग गया है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर करीब 4 किमी लंबा जाम है।
सिरसा में घग्गर भी उफान पर है और डेंजर लेवल के करीब चल रहा है। जिसे देखते हुए तटबंधों पर ठीकरी पहरा लगाकर नजर रखी जा रही है। यहां बारिश से 3 घरों की दीवार गिर गई। हालांकि दीवार बाहरी तरफ गिरने से अंदर सो रहे परिवार का बचाव रहा। एक घर के मलबे में 7 बकरियों की मौत हो गई। सिरसा के एक स्कूल में छुट्‌टी कर दी गई है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now