Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली, जाने पूरी खबर ?

On: September 15, 2025 7:04 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कैथल शहर के सेक्टर-21 में रविवार देर शाम को खाना खाने के बाद घर से सैर के लिए निकले एमबीबीएस डॉक्टर प्रतीक को बदमाशों ने गोली मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर को गोली मारने आए बदमाश स्कूटी पर सवार थे। गोली डॉक्टर के पेट के आर-पार निकल गई। फिलहाल डॉक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। डॉक्टर को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय वीरभान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं, जांच के लिए एफएसएल की टीम भी पहुंची व साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, थूआ गांव निवासी डॉक्टर प्रतीक कालीरमण पर गोली चलाने में बूढ़ाखेड़ा निवासी जितेंद्र का नाम सामने आया है। जितेंद्र की कैथल अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। डॉक्टर के पिता गुलाब सिंह, जो प्रिंसिपल पद से रिटायर हो चुके हैं, उसने अपनी रिटायरमेंट की राशि प्रतीक के परिवार को सूद पर दी थी। उनके पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से चला विवाद, अब गोलीकांड तक पहुंच गया।

प्राथमिक जांच में पता चला कि प्रतीक कुमार ने एमबीबीएस की डिग्री की हुई है और वह शाहाबाद के आदेश अस्पताल में इस समय प्रैक्टिस कर रहे थे। उनका किसी युवक के साथ पैसों का लेनदेन था, जिसके चलते उस पर गोली चलाई गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस सीआईए 1 व 2 की टीम में मौके पर पहुंच गई थी। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now