Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए दो बड़ी घोषणाएं की हैं. एक योजना में मेथी और धनिया के उन्नत बीजों पर 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा. दूसरी योजना में गुरुग्राम में फल, सब्जी और फूलों की उन्नत तकनीक पर मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
गुरुग्राम में 5-दिवसीय प्रशिक्षण
बागवानी प्रशिक्षण केंद्र, गुरुग्राम में 27 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक 5-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा. इसमें केवल 20 किसानों को शामिल किया जाएगा. प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक से फल, सब्जी और फूलों की खेती सिखाई जाएगी.
रजिस्ट्रेशन और चयन प्रक्रिया
इच्छुक किसान 24 अक्टूबर 2025 शाम 04:00 बजे तक उद्यान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. प्राथमिकता ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दी जाएगी. चुने गए किसानों की सूची 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी.
प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली सुविधाएं
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आवासीय सुविधाएं और मुफ्त प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. अधिक जानकारी के लिए जिला बागवानी सलाहकार श्री सचिन यादव से 9996435711 पर संपर्क किया जा सकता है. प्रशिक्षण का पता है: उद्यान प्रशिक्षण केंद्र, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने, जस्टिस टॉवर के समीप, राजीव चौक, गुरुग्राम.
मेथी और धनिया के बीजों पर 60% अनुदान
उद्यान विभाग ने मिनिकिट पर 60 प्रतिशत अनुदान देने की योजना शुरू की है. प्रत्येक किसान को अधिकतम एक मिनिकिट मिलेगा, जो 2 कनाल क्षेत्र की बुवाई के लिए पर्याप्त है. आवेदन ऑनलाइन पोर्टल hortharyana.gov.in पर करें. बीज वितरण बिक्री केंद्रों से जिला उद्यान अधिकारी से परमिट लेकर और अपना हिस्सा जमा कराकर किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 पर संपर्क करें.

















